फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   braj ko teen sau karod kee saugaat denge mukhyamantree yogee aadityanaath

ब्रज को तीन सौ करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 09 Feb 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
braj ko teen sau karod kee saugaat denge mukhyamantree yogee aadityanaath
मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा करते महापौर और नगर आयुक्त। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ मेला बैठक से दो दिन पहले वृंदावन आ रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब तीन सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को प्रशासन ने अब अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में महापौर डॉ. मुकेशबन्धु आर्य और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने अब तक की व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री वृंदावन कुंभ बैठक पूर्व 14 फरवरी को वृंदावन आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ संत देवरहा बाबा घाट समेत करीब तीन सौ करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री कई प्रमुख संतों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर कर दी हैं।
विज्ञापन

जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा, उन मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई व्यवस्था भी की जा रही है। क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत के लिए टीम बना दी गयी है। इसके अलावा कुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित प्रत्येक अखाड़े में दो सफाईकर्मी की तैनाती, शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों की मरम्मत, अवैध अतिक्रमण हटाने आदि बिंदुओं पर भी चिंतन कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और कुंभ मेला बैठक की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान जिन योजनाओं का लोकार्पण किया जाना है, उसकी भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed