फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Borders sealed

जिले की सीमाएं सील, गैर राज्यों के नागरिकों की एंट्री रोकी

Sat, 21 Mar 2020 04:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Borders sealed
मथुरा। गैर जनपदों के वाहनों को रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। हरियाणा, राजस्थान से जुड़ रहे मुख्य मार्गों को सील करने के साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस को जाने वाले मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। जिले की सभी एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस व्यवस्था से फिलहाल रोडवेज की बसों को ही संचालन की छूट है। गैर राज्यों के लोगों की जनपद में एंट्री रोक दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सतर्कता निरंतर बढ़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री ने 22 मार्च के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इससे पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने जिले में बाहरी क्षेत्र के लोगों का आवागमन रोकने के लिए जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। इसमें नेशनल हाईवे-2 पर दिल्ली की ओर प्राइवेट वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। यहां हरियाणा की सीमा से जुड़े कोटवन पर बैरियर लगाते हुए पुलिस तैनात कर दी है। इसी तरह आगरा की ओर रैपुराजाट पर भी बैरियर लगाते हुए हाईवे सीमा सील कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के साथ बरेली-भरतपुर हाईवे को भी सील कर दिया है। भरतपुर मार्ग स्थित जनपद सीमा पर बैरियर लगा दिए गए हैं। हाथरस, अलीगढ़, खैर और सादाबाद की ओर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बरती जा रही है। इसके अलावा राजस्थान सीमा के और भी कई प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसमें गोवर्धन मार्ग, कोसी-छाता और बरसाना मार्ग भी शामिल है। जनपद के सभी मार्गों पर रोडवेज को छोडक़र किसी भी अन्य प्राइवेट वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मार्ग किए सील, हो रही निगरानी
-दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे
-बरेली-भरतपुर नेशनल हाईवे
-अलीगढ़, हाथरस और खैर मार्ग
बयान
कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। इस पर डीएम मथुरा के आदेश पर पड़ोसी जनपद और राज्यों से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिर्फ रोडवेज बसों को ही आवागमन की छूट दी जा रही है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed