फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boom in Sales of Lightweight Jewelry and Vehicles

Mathura News: कम वजन की ज्वेलरी और वाहनों की बिक्री में बूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Boom in Sales of Lightweight Jewelry and Vehicles
अक्षय तृतीय के लिए ज्वैलर्स की दुकान पर गहने पसंद करती महिला। 
मथुरा। अक्षय तृतीया और शादियों के सीजन ने बाजार में नई जान फूंक दी है। सराफा बाजार और ऑटोमोबाइल सेक्टर दोनों ही जगह खरीदारी का ट्रेंड हावी है। जहां सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच ग्राहकों ने एंटीक और टर्किश ज्वेलरी के जरिए बजट को साधा है वहीं शुभ मुहूर्त पर नई गाड़ी घर लाने की चाहत ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर लंबी वेटिंग लिस्ट लगा दी है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर केवल सोना-चांदी ही नहीं बल्कि वाहनों की खरीदारी को भी बेहद शुभ माना जाता है। जिले के विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की आवाजाही देखी जा रही है। वहीं बाजार में एंटीक ज्वेलरी और टर्किश नक्काशी वाले गहनों की मांग बढ़ी है। इन गहनों की खासियत है कि कम वजन के सोने में भी इनका फैलाव अधिक दिखता है, जिससे ये पहनने पर काफी भारी और कीमती नजर आते हैं।
विज्ञापन



शोरूमों पर सजीं ज्वेलरी
मथुरा के चौक बाजार, धौली प्याऊ और होली गेट स्थित शोरूम में विशेष रूप से टर्किश तकनीक से बनी चेन, कंगन और हार सजाए गए हैं। टर्किश ज्वेलरी में लेजर कटिंग और खोखली बनावट का इस्तेमाल होता है, जिससे 10-15 ग्राम का सेट भी 25 ग्राम जैसा लुक देता है। डार्क पॉलिश और बारीक काम की वजह से ये गहने पुराने शाही परिवारों की याद दिलाते हैं, जो युवाओं और मध्यम वर्ग की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ियों की मांग भी बढ़ी
शादियों के सीजन को देखते हुए एसयूवी और कॉम्पैक्ट सेडान की मांग में वृद्धि हुई है। कई परिवारों ने महीनों पहले अक्षय तृतीया पर डिलीवरी के लिए बुकिंग करा ली है। सफेद और सिल्वर रंगों की गाड़ियां पहली पसंद बनी हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के कारण बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में उछाल आया है। व्यापारियों के अनुसार, अक्षय तृतीया पर जिले में सैकड़ों दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होने का अनुमान है।


---
ग्राहक वजन नहीं, लुक भी देख रहे हैं। अक्षय तृतीया पर 60 से 70 प्रतिशत ग्राहक लाइटवेट लेकिन ब्रॉड लुक वाली टर्किश ज्वेलरी मांग रहे हैं।- सौरभ अग्रवाल, सराफ
---
अक्षय तृतीया और शादियों को लेकर ग्राहकों का मिलाजुला रुझान है। सोने और चांदी के दामों में गिरावट से ग्राहक खरीदारी का मन बना रहे हैं।-रवीश अग्रवाल, सराफ

---

कुछ मॉडल्स पर वेटिंग है। जीएसटी 2.0 के बाद से बिक्री में इजाफा हुआ है। अक्षय तृतीया पर 40 से 50 गाड़ियां डिलीवरी होंगी।- पीयूष चतुर्वेदी, निदेशक, उमा मोटर्स
---

अक्षय तृतीया और शादियों को लेकर अब तक कई एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कई बाइक पर वेटिंग चल रही है। स्पर्श गर्ग, प्रबंध निदेशक, ब्रजवासी ऑटोमोबाइल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed