फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bookseller killed after being hit by a train

Mathura News: ट्रेन की चपेट में आने से पुस्तक विक्रेता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bookseller killed after being hit by a train
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अमरनाथ विद्याश्रम के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक पुस्तक विक्रेता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। इसके बाद स्टेशन से पॉइंट्समैन को मौके पर भेजा गया, जिसने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और कृष्णानगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से केवल एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के आधार पर होलीगेट क्षेत्र के अंतापाड़ा निवासी पंकज अग्रवाल के रूप में शिनाख्त हुई। वह आर्य समाज रोड स्थित राधा-कृष्ण पुस्तक भंडार के संचालक थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed