फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bollywood actor Rajpal Yadav met Sant Premananda in Vrindavan

Sant Premanand: 'आज ठीक हूं, लेकिन..', राजपाल यादव की इस बात पर खूब हंसे संत प्रेमानंद, अभिनेता को दी ये सलाह

Tue, 02 Dec 2025 06:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 02 Dec 2025 06:37 PM IST
सार

संत प्रेमानंद मिलने से मिलने के लिए बाॅलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे। अभिनेता की बातों को सुन प्रेमानंद महाराज भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। 

विज्ञापन
Bollywood actor Rajpal Yadav met Sant Premananda in Vrindavan
संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे राजपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए बॉलीवुड के लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे। उनकी मुलाकात की वीडियो साशेल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी बातों को सुनकर संत महाराज भी खूब हंसे।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान जब प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए पूछा, ठीक हो तो राजपाल ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया, आज ठीक हूं लेकिन इतनी बातें दिमाग में चल रही थीं कि अब कुछ समझ में ही नहीं आ रहा। इस पर वहां मौजूद हर व्यक्ति हंसी में डूब गया।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने मजाक में कहा कि द्वापर युग हुआ, कृष्णा जी थे, सब ग्वाला बने और लगता है कि मनसुखा मैं ही था। उनके इस कथन पर संत प्रेमानंद जी महाराज जोर से हंस पड़े। राजपाल ने आगे कहा कि वे अपनी मासूमियत और सहजता को बनाए रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने उन्हें सलाह देते हुए कहा जैसे हो वैसे ही रहो। पूरे भारत को हंसाने वाले आप ही हो। इस मासूमियत को बनाए रखना। अंत में महाराज जी ने उन्हें नाम-जप करने की भी प्रेरणा दी, जिस पर राजपाल यादव ने दो मंत्र सुनाते हुए स्वयं को धन्य बताया।

ये भी पढ़ें-UP: 17 वर्ष की उम्र में आत्महत्या...तालाब में लड़की ने लगा दी छलांग,11 महीने पहले पिता ने खुद को मार ली थी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed