फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bolero of Naib Tehsildar and school bus collided in Mathura

Mathura: नायब तहसीलदार की गाड़ी और स्कूल बस में भिड़ंत, बच्चों में मची चीख पुकार; बोलेरो चालक की हालत नाजुक

Wed, 27 Dec 2023 12:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 12:15 PM IST
सार

मथुरा में नायब तहसीलदार की बोलेरो गाड़ी और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बोलेरो चालक की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
bolero of Naib Tehsildar and school bus collided in Mathura
Mathura: नायब तहसीलदार की गाड़ी और स्कूल बस में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह छाता तहसील के नायब तहसीलदार की गाड़ी और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बोलेरो चालक को निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


छाता थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल की बस सुबह गोवर्धन रोड की तरफ से गांवों के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सामने से नायब तहसीलदार, छाता की बोलेरो गाड़ी का चालक उन्हें लेने के लिए उनके आवास जा रहा था। रास्ते में कोहरे के कारण बोलेरो और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी काटकर चालक को बाहर निकाला। उसे शंकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुत देखते हुए उसे भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि स्कूली बच्चे और बस चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed