फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   body of youth who arrested by police was found lying on highway In Mathura

Mathura: शांतिभंग में गिरफ्तार युवक का शव हाईवे पर मिला, परिजन बोले- प्रधान से मिल कर दी हत्या

Fri, 30 Dec 2022 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 11:33 PM IST
सार

शांतिभंग में घर से गिरफ्तार किए गए युवक का शव गुरुवार को शहर कोतवाली के मंडी चौराहे पर एक हॉस्पिटल के सामने पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कोर्ट से जमानत होने के बाद सड़क हादसे में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक प्रधान ने पुलिस के सहयोग से उसकी हत्या की है। 

विज्ञापन
body of youth who arrested by police was found lying on highway In Mathura
demo pic

विस्तार

हाईवे थाना क्षेत्र के जुनसुटी गांव निवासी मोरध्वज उर्फ बबलू (33) घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। अन्य परिजन पंजाब में काम-काज के लिए रहते हैं। 28 दिसंबर की शाम चौकी सतोहा के पुलिसकर्मी मोरध्वज को घर से उठा लाए। आरोप था कि उसने पड़ोस में रहने वाली चाची राजो पत्नी प्रेमचंद्र के घर से हैंडपंप चुराया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की देर शाम उसका शव शहर कोतवाली के मंडी चौराहा स्थित देवेंद्र हॉस्पिटल के सामने पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजन शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम गृह पहुंचे। परिजन का आरोप है कि एक प्रधान ने पुलिस से मिलकर मोरध्वज की हत्या कराई है। 

विज्ञापन

परिजनों के सवालों के जवाब नहीं दे पाई पुलिस

पुलिस का कहना है कि गुरुवार की शाम एसडीएम न्यायालय से बबलू की जमानत हुई थी। इसके बाद घर जाते समय टेंपो से हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों का सवाल है कि एसडीएम न्यायालय से किन लोगों ने उसकी जमानत कराई। जिस टेंपो से हादसा हुआ क्या उसमें वह अकेला सवार था। टेंपो को किस वाहन ने टक्कर मारी ? इसका जवाब पुलिस नहीं दे पा रही है। पोस्टमॉर्टम गृह पर शुक्रवार को परिजन पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोशित नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शांति भंग में किया था चालान

थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल का कहना है कि चाची राजो मोरध्वज को चोरी के मामले में जेल भिजवाना चाहती थी। हमने उसे केवल शांति भंग के मामले में एसडीएम कोर्ट में पेश किया। उसकी जमानत लेने के कोई तैयार नहीं हुआ तो निजी मुचलके पर न्यायालय से रिहा कर दिया गया। 



वहां से एक होमगार्ड कर्मी उसके साथ नरहौली चौराहे तक आया। बाद में युवक टेंपो में बैठ गया और मंडी चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर के बराबर बैठा युवक गिर गया और घायल हो गया। चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी ने उसे टेंपो से अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। टेंपो चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed