{"_id":"6ae221670c3616765c055335","slug":"body-of-married-woman-was-found-hanging-from-noose-day-before-karva-chauth-in-mathura-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचाैथ से पहले विवाहिता की माैत: बाथरूम में इस हाल में मिली लाश, भाग गए ससुराली; सिपाही पति पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचाैथ से पहले विवाहिता की माैत: बाथरूम में इस हाल में मिली लाश, भाग गए ससुराली; सिपाही पति पर गंभीर आरोप
Wed, 28 Oct 2026 09:54 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:54 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में विवाहिता का करवाचाैथ से एक दिन पहले शव मिला। शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
मथुरा के मोतीनगर, बालाजीपुरम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय मोना का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। सूचना पर मायके पक्ष के लोग और थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, फील्ड यूनिट ने घटना के साक्ष्य एकत्रित कर किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोतीनगर, बालाजीपुरम के ही निवासी लालवीर सिंह ने थाने में दी शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी मोना की शादी करीब पांच साल पहले अर्जुन सिंह से हुई थी। दंपती की दो बेटियां दो वर्षीय कृति और एक वर्षीय लवन्या हैं। अर्जुन मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। लालवीर सिंह ने बताया कि शादी में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसमें 15 लाख रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान शामिल था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में बड़ी कार की मांग कर रहा था।

Trending Videos
मांग पूरी नहीं होने पर मोना को प्रताड़ित किया जाता था। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मोना का मायका भी ससुराल के पास में ही है। उन्होंने बताया कि बेटी कुछ महीने से मुजफ्फरनगर में पति के साथ ही रह रही थी। यहां पर झगड़ा होने के बाद अर्जुन कार से मोना को घर के पास चौराहे पर छोड़कर चला गया। इसके बाद से ही वह मायके में रह रही थी।
25 अक्तूबर को ससुराल पक्ष मोना को विदा कराने और मनाने के लिए उनके घर पहुंचा था। आरोप है कि उसे अच्छे से रखने का भरोसा देकर ससुराल ले जाने की बात कही गई थी। इसके बाद 27 अक्तूबर को मोना ने फोन पर अपनी बड़ी बहन को बताया कि ससुरालीजन उसके पिता की बातों से नाराज हैं और उसे मारने की योजना बना रहे हैं।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अर्जुन ने मोना के भाई नमन को फोन कर कहा कि अब उनका हिसाब बराबर हो गया है और वह मोना का शव ले जाएं। इसके बाद परिजन को उसकी मौत की जानकारी मिली। उन्होंने मोना की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों धेवतियों को भी पता नहीं है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।