{"_id":"684bce570d7c2bfe780a4626","slug":"body-of-a-young-man-was-found-hanging-his-wife-had-gone-to-her-mother-s-house-eight-days-ago-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, आठ दिन पहले पत्नी गई थी मायके; घरवालों ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, आठ दिन पहले पत्नी गई थी मायके; घरवालों ने दी ये जानकारी
Fri, 13 Jun 2025 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:38 PM IST
सार
पत्नी के मायके जाने के 8वें दिन पति का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र की कोयला वाली गली में बृहस्पतिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे पर लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उनमें अफरा-तफरी मच गई। युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक सीओ सिटी श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर को मौके पर भेजा। पुलिस जब मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम विनीत (30) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि विनीत की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। आठ दिन पहले पत्नी मायके गई थी। वह अपने माता-पिता के साथ संयुक्त परिवार में रहता था और इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में जॉब करता था। फंदा लगाने की जानकारी परिजनों को भी नहीं है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान क्यों दी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।