{"_id":"6a5a793214578bf9e808a4aa","slug":"body-found-on-sunrakh-road-identified-mathura-news-c-412-1-mt21004-9820-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुनरख रोड पर मिले शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुनरख रोड पर मिले शव की हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहा (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के सुनरख रोड पर बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की पहचान बुंदू काछो का बाड़ा, गनेगांव, खमरिया, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से एक चमड़े का बैग, बिजली का बिल, विजिटिंग कार्ड, कुछ फोटो और अन्य दस्तावेज बरामद किए थे।
परिजनों का आरोप है कि सुनील की हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। एक आंख क्षतिग्रस्त थी, नाक और कान से खून निकल रहा था तथा दोनों पैर टेप से बंधे थे। उनका आरोप है कि ये सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि सुनील करीब 12 वर्षों से वृंदावन में रह कर भक्ति कर रहे थे। वह वृंदावन में स्थायी रूप से बसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने वृंदावन स्थित परास मंदिर के समीप एक कॉलोनी में करीब एक हजार वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था, जिस पर पिछले आठ महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। सुनील अविवाहित थे। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। संवाद