{"_id":"6a592e20f372be48d60a2a0a","slug":"body-dumped-after-murder-near-govardhans-bichhua-kund-mathura-news-c-412-1-mt21005-9788-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन के बिछुआ कुंड के पास हत्या कर फैंका था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन के बिछुआ कुंड के पास हत्या कर फैंका था शव
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के बिछुआ कुंड के समीप खेत में पड़े अज्ञात व्यक्ति का शव हादसे का नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला निकला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद गोवर्धन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विदित हो कि 9 जुलाई को ई-रिक्शा मार्ग के किनारे बिछुआ कुंड के पास खेत में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। शव को देखकर प्रथम दृष्टया किसी हादसे या प्राकृतिक कारण से मौत होने का अनुमान लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आया। जिसके बाद थाने के उप निरीक्षक शीलचंद्र गौतम की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मृतक के कपड़ों, शारीरिक बनावट और अन्य संकेतों के आधार पर उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
--
पुलिस अब दो मोर्चों पर काम कर रही है। पहला, मृतक की पहचान कर परिवार तक पहुंचना और दूसरा, हत्यारों का पता लगाना। पुलिस टीम आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, संभावित गवाहों और मृतक के मोबाइल या अन्य सामान के आधार पर हासिल करने की कोशिश की जा रही है। - सीओ अनिल कुमार, सीओ गोवर्धन