फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bodies of woman and two teenage girls could not be identified, links remained with Bihar

Mathura News: महिला व दो किशोरियों के शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त, बिहार से जुड़े रहे तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bodies of woman and two teenage girls could not be identified, links remained with Bihar
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर बाजना पुल के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर सामूहिक आत्महत्या करने वाली महिला व दो किशोरियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


महिला के कपड़े पर बिहार के मुजफ्फरपुर के टेलर का नाम और पता लिखा मिला है। कद-काठी और रंग-रूप के आधार पर बिहार या झारखंड की लग रही है। पुलिस ने बिहार पुलिस को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए शिनाख्त में मदद की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 1.20 बजे एक महिला व दो किशोरियां भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं। बाजना पुल से आगे खंभा संख्या 1402/5ए के पास ट्रैक पर खड़ी हो गईं। इसी दौरान आई मालगाड़ी से कटकर तीनों की मौत हो गई। इससे पहले मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटी थीं। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। वहीं, एक किशोरी की उम्र 12 और दूसरी की उम्र करीब 14 वर्ष है। देखने में मां-बेटियां प्रतीत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पास से एक पत्र भी मिला है। इसमें पारिवारिक कलह और पति की ओर से भावुक बातें लिखीं हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने जान दी है। किशोरियों के हाथों पर मेहंदी लगी है। एक के हाथ पर एसबीजी लाॅर्ड और दूसरी के हाथ पर युवराज लॉर्ड लिखा है। पुलिस यह भी अंदेशा जता रही है कि महिला अपने परिवार के साथ मथुरा में किराए के मकान में रहती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed