Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Boat ride and mango groves captivated the heart

Mathura News: नौका विहार और आम के कुंज ने मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Boat ride and mango groves captivated the heart
वृंदावन। चंद्रोदय मंदिर में गौड़िय वैष्णव संप्रदाय की गौरवशाली परंपरा के तहत पानीहाटी दही-चूड़ा महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और भक्ति रस में सराबोर हुए। महोत्सव के दौरान नित्यानंद प्रभु एवं गौरांग महाप्रभु का नौका विहार, पुष्प महाभिषेक और आम से तैयार कुंज ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकालीन मंगल आरती से हुआ। इसके बाद भगवान श्री राधा-वृंदावन चंद्र का विशेष श्रृंगार, धूप आरती और छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। आम और हरियाली से तैयार कुंज ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां दर्शन कर आनंद लिया। संध्या के समय नित्यानंद प्रभु एवं गौरांग महाप्रभु के श्रीविग्रहों की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। हरिनाम संकीर्तन, मृदंग और करताल की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। पालकी यात्रा के दौरान भक्तों ने पुष्पवर्षा कर प्रभु का स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर परिसर स्थित कल्याणी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नित्यानंद प्रभु एवं गौरांग महाप्रभु का पुष्प महाभिषेक कराया गया। महोत्सव का सबसे आकर्षक और भावपूर्ण क्षण तब आया, जब नित्यानंद प्रभु एवं गौरांग महाप्रभु का दिव्य नौका विहार कराया गया। पुष्पों से सजी नौका जैसे ही कल्याणी के जल में आगे बढ़ी, हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने प्रभु पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपों की रोशनी, पुष्पों की सुगंध और संकीर्तन की मधुर ध्वनि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया। महोत्सव के समापन पर महाआरती हुई। इसके बाद सभी भक्तों को पारंपरिक दही-चूड़ा प्रसाद वितरित किया गया। चंद्रोदय मंदिर के अध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि पानीहाटी दही-चूड़ा महोत्सव केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा, समर्पण और निष्काम भक्ति का संदेश देने वाला पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed