फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Blue Bell Challengers and Elite Strikers won the match

Mathura News: ब्ल्यू बेल चैलेंजर्स और एलीट स्ट्राइकर्स ने जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Blue Bell Challengers and Elite Strikers won the match
मथुरा। एलन क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। एलन क्रिकेट ग्राउंड में जूनियर प्रीमियर लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच दाऊ थंडर्स और ब्ल्यू बेल चैलेंजर्स के बीच हुआ। शुभारंभ जतिंदर सिंह, राहुल सिंह, धीरज सारस्वत ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया।
विज्ञापन

ब्ल्यू बेल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 191 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाए। जतिन शर्म ने 108 और मानवेंद्र सिंह ने 49 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दाऊ थंडर्स टीम 22 ओवर में ऑल आउट हो गई। ब्ल्यू बेल चैलेंजर्स ने 96 रन से मैच में जीत दर्ज की। जतिन शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

उधर, दूसरा मैच एलीट स्ट्राइकर्स और एस्पायरिंग वॉरियर्स के बीच हुआ। एलीट स्ट्राइकर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 171 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए।टीम के खिलाड़ी लक्ष्य राणा ने 42 और दिवंशय दीक्षित ने 36 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस्पायरिंग वॉरियर्स टीम 21 ओवर में ऑल आउट हो गाई। एलीट स्ट्राइकर्स ने 83 रन से मैच जीता। मैन आफ द मैच संदीप चौधरी को दिया गया। इस अवसर पर मिथलेश पांडे, प्रमोद यादव, कमल तेजवानी, रकीब खान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed