फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BKU staged a sit-in at Mahavan Tehsil.

Mathura News: भाकियू ने दिया महावन तहसील में धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
BKU staged a sit-in at Mahavan Tehsil.
मथुरा। किसानों से वार्तालाप करते एसडीएम महावन कंचन गुप्ता। - फोटो : mathura
महावन (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने तहसील कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उनका आरोप था कि तहसील में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बिना सुविधा शुल्क लिए किसानों का कोई काम नहीं किया जाता है। किसानों से अभद्रता की जाती है। जानकारी पर एसडीएम कंचन गुप्ता एवं तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को धरना स्थल पर बुलाकर किसानों और लेखपाल के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव रीतराम ने बताया कि उनके भाई रामजीत की मौत के बाद उनका बेटा वारिसान बनवाने के लिए तहसील गया था, जहां लेखपाल ने रुपयों की मांग की। उन्होंने शिकायत की तो लेखपाल ने उनके साथ अभद्रता की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने कहा संगठन के कार्यकर्ता से अभद्रता बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, जगदीश रावत, श्रीओम चौधरी, हरिप्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण, अजयपाल सिंह, गिर्राज सिंह, कुशलपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव हरिप्रसाद सिंह ने किया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल द्वारा रुपयों की मांग की गयी है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed