फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP workers protested in the National Herald case

Mathura News: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP workers protested in the National Herald case
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
मथुरा। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मथुरा महानगर इकाई ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान होलीगेट स्थित तिलक द्वार पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव कहा कि वर्ष 1937 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार पर 2008 तक 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका था। इसपर सोनिया व राहुल गांधी ने वर्ष 2010 में यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी बनाकर मात्र 50 लाख रुपए में कर्जे के बदले संपत्ति पर अधिकार प्राप्त कर लिया। भाजपा सरकार ने इसकी जांच कराई और दोनों नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त दोनों नेताओं को न्यायालय के माध्यम से सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार, हरिओम शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, रामकिशन पाठक, धीरज शर्मा, श्याम शर्मा, मनोज ठाकुर सोनोठ, नितिन चतुर्वेदी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed