फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp, workers, plantation, birth enyversary, celebration, syama prasad mukharji

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया

Tue, 07 Jul 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
bjp, workers, plantation, birth enyversary, celebration, syama prasad mukharji
गांव अड़ीग में पौधारोपण करते भाजपाई। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन/टाउनशिप/टैंटीगांव। अड़ींग, टाउनशिप क्षेत्र व टैंटीगांव में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

अड़ींग में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन महोत्सव मनाया। आदर्श जनत इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व चौकी अड़ीग में पौधे लगाए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राणा, रामपाल, राजेंद्र सिंघल, कपिल सेठ, राजेश बंसल, चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, पवनथ पचौरी, मीना श्रीवास्तव, हरिनारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

टाउनशिप क्षेत्र में विधायक ठा. कारिंदा सिंह ने भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में गांव सरोवर व रुक्मिणी विहार आवासीय कॉलोनी में पौधरोपण किया। इस मौक़े पर ज्ञानेंद्र शर्मा, यशपाल सिंह, पवन राजावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टैंटीगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण किया। डडीसरा, कराहरी, डडीसरी, ढोकलावास में पौधारोपण कराया। जिला मंत्री प्रवीनपाल सिंह, सुरीर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार आचार्य, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जगतवीर सिंह, पंकज ठाकुर, विजय ठाकुर, लोकेश ठाकुर, संतोष गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed