फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP workers are busy in making Virat Yuva Sammelan a success

Mathura News: विराट युवा सम्मेलन की सफलता में जुटे भाजपाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
BJP workers are busy in making Virat Yuva Sammelan a success
दीनदयाल धाम में आयोजित बैठक में मौजूद अति​थिगण।
फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में 19 सितंबर को विराट युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले के भाजपाई जुट गए हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय की अध्यक्षता में सभी मंडलों के प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें मंडल प्रभारियों से कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सभी से वाहनों की संख्या की सूचना पूर्व से देने की बात कही गई। महानगर अध्यक्ष हरीशंकर यादव ने अध्यक्षों को सम्मेलन में सहभागिता का लक्ष्य दिया। निदेशक सोनपाल ने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। संचालन जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने किया। नरेंद्र कुमार पाठक, नरेश कटारा, लाल सिंह तरकर, मनीष ओझा, पारस ठाकुर, सुरेश तरकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रविवार को अधीनस्थ अधिकारियों के दीनदयाल धाम में मेला एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 सितंबर को आगमन की तैयारियों का जायजा लेने दोपहर डीएम और एसएसपी दीनदयाल धाम पहुंचे। यहां जिलाधिकारी सबसे पहले स्मारक भवन पहुंचे। पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री का रूट प्लान देखा। हेलिपैड एवं सभा स्थल का जायजा लिया। धाम के निदेशक सोनपाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, सहमंत्री ठा. महीपाल सिंह ने अधिकारियों को कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त पंकज वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ रिफाइनरी सीओ श्वेता वर्मा, प्रभारी निरीक्षक फरह त्रिलोक सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed