फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP will release the report card of government from braj

ब्रजभूमि से जारी होगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 25 May 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP will release the report card of government from braj
नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों का संदेश ब्रजभूमि से सोमवार को दुनिया भर में जाएगा। फरह के दीनदयाल धाम में होने जा रही रैली में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।
विज्ञापन


यहां भविष्य की कुछ बड़ी घोषणाएं होने संभावना है तो राहुल गांधी के ‘सूटबूट वाली सरकार’ समेत विपक्ष के तमाम कटाक्ष का जवाब भी मोदी दे सकते हैं।

‘जनकल्याण सभा’ नाम से हो रही रैली के लिए दीनदयाल धाम सज गया है। मंच की सजावट आदि काम अंतिम चरण में हैं। मोदी अपराह्न 3.45 बजे नगला चंद्रभान हेलीपैड पर उतरेंगे और शाम 4.40 बजे से रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


उम्मीद है कि मंच से मोदी यमुना के लिए भी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का संदेश यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संघ के माध्यम से उन तक पहुंचा चुके हैं। इसके पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान गत वर्ष 21 अप्रैल को जब मोदी आए थे तो उन्होंने यमुना को साबरमती सा निर्मल बनाने की घोषणा की थी। दीनदयाल धाम को कौशल विकास का बड़ा केंद्र बनाने की घोषणा भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के गठन के ठीक पहले जब बैठक हुई थी तो दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना पर अमल का संकल्प लिया गया था। सरकार बनने के बाद जनधन से लेकर अन्य सभी योजनाएं गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं। अब ब्रजभूमि मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों की घोषणा का गवाह बनेगी।


सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह सहित सभी प्रमुख नेता पिछले कई दिनों से मथुरा में लगातार बैठकें और जनसंपर्क करते रहे। दो लाख की भीड़ का दावा कर रहे भाजपाइयों को उम्मीद है कि कम से कम डेढ़ लाख लोग मोदी का सुनने जरूर आएंगे।


 
पीएम का कार्यक्रम
मिनट टू मिनट
2.50 बजे दिल्ली से रवानगी
3.45 बजे नगला चंद्रभान हेलीपैड पर
3.55 बजे कार से स्मारक पहुंचेंगे
4.25 बजे तक यहां रहेंगे
4.40 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे
5.55 बजे तक रैली में भाग लेंगे
6.05 बजे दिल्ली के लिए उड़ान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed