फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP's protest in mathura

प्रदेश में गुंडा-माफियाराज: श्रीकांत शर्मा

Wed, 09 Sep 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 09 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP's protest in mathura
जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को भाजपा के जनहुंकार प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में गुंडा-माफियाराज है। किसान, नौजवान की कोई सुनने वाला नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति त्रस्त है। बिजली-पानी मिल नहीं रहा है। सड़कें टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य केन्द्र हैं तो डाक्टर और दवा नहीं हैं। ओलावृष्टि के चेक उन लोगों को मिल रहे हैं, जिनके नाम सपा के नेता बताते हैं। यह सरकार आपदा पीड़ितों के साथ भी भेदभाव कर रही है। जन समस्याओं के प्रति प्रदेश की सरकार कुंभकर्णी नींद में है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि इस जनपद में जो लूट औरंगजेब ने नहीं की होगी, वो अब हो रही है। बिजली न आने की शिकायत करो, रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। मथुरा की पुलिस कानून व्यवस्था को छोड़ उगाही में जुट गई है। इसे तो राजस्व विभाग में तब्दील कर दिया जाए। हर तरह पुलिस का आतंक है। अडींग में पुलिस की पिटाई से मरे युवक के दाहसंस्कार में भी लोग शामिल होने की हिम्मत नहीं जुटा सके। आए दिन मुख्यमंत्री विकास की घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन विकास नजर कहां आ रहा है। सड़कों की हालत खराब है। रजबहा सूखे पड़े हैं। बिजली मिल नहीं रही है। लखनऊ से आने वाले नेता और अफसर यहां से लूट कर ले जा रहे हैं। इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने जिला प्रशासन पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान भंडारों की अनुमति को लेकर जमा कराई गई राशि को जजिया कर की संज्ञा देते हुए शहर में अतिक्रमण हटाओ आंदोलन को भी प्रशासन की गुंडागर्दी बताया। संचालन करते हुए पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह ने कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं को पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, एसके शर्मा, डा. देवेन्द्र शर्मा, राजेश चौधरी, हेमलता बेनीवाल, चौधरी सत्यपाल, ठाकुर कारिंदा सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा आदि ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल ने की। इसके बाद डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश कुमार पुलिस की घेराबंदी में भाजपा नेताओं से ज्ञापन लेने पहुंचे। इनके समाधान का आश्वासन नेताओं को दिया।




भाजपा ने कराया ताकत का अहसास
जनपद में अर्श से फर्श पर आई भाजपा वर्षों बाद अपने रंग में रंगी दिखाई दी। जिला पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने जिला मुख्यालय पर जनहुंकार प्रदर्शन के साथ अपनी ताकत का भी अहसास करा दिया।

एक वक्त था जब भाजपा का जनपद की संसदीय सीट से विधानसभाओं में भी कब्जा था लेकिन पिछले एक दशक में भाजपा जमीन पर आ गई। अब स्थितियां एक बार फिर पलटती नजर आ रही हैं।

निकायों पर कब्जे के बाद भाजपा संसदीय सीट पर भी अपना झंडा लहरा चुकी है। पंचायत चुनावों से पहले भाजपा ने जिला मुख्यालय पर अपनी ताकत का अहसास भी बुधवार को करा दिया है।


हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इस प्रदर्शन के माध्यम से जन बल के मुताबिक अपने कद का भी अहसास संगठन को कराया है। पार्टी के कार्यकर्ता भी इससे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पार्टी में इस प्रदर्शन ने उत्साह है। इसी के साथ संगठन के नेता अब जिला पंचायत को कब्जाने की संभावनाओं पर भी काम करने लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed