फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP is tarnishing the resolve of Mahatma Gandhi: Bhagwan Singh

भाजपा महात्मा गांधी के संकल्प को तार-तार कर रही: भगवान सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
BJP is tarnishing the resolve of Mahatma Gandhi: Bhagwan Singh
मथुरा। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से अवगत कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के संकल्प को तार-तार कर रही है। वहीं महानगर कांग्रेस कार्यालय पर भी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि आज ही के दिन 28 दिसंबर 1885 को अंग्रेजों की दासता से आजादी दिलाने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई। महात्मा गांधी ने जिस संकल्प को लेकर देश की स्थापना की थी भाजपा आज उसी संकल्प को तार-तार करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे करिश्माई प्रधानमंत्री दिए हैं। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को भी निछावर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी फिरोजाबाद जा रही हैं उनके स्वागत के लिए राया कट पर समस्त एकत्रित हों। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष भोला यादव, सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुनील उपाध्याय, प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ज्ञान सिंह, पीसीसी सदस्य विक्रम बाल्मीकि, कमल सागर, रोशन लाल, राज शर्मा, पंडित वैद्य मनोज गौड़, दिनेश जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि महानगर कांग्रेस कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा की अध्यक्षता मेें आयोजित कार्यक्रम मेें पूर्व कांग्रेस विधान मंडल नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ी। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ना है और उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराना है।

इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, आबिद हुसैन, मोहन सिंह पूर्व मेयर प्रत्याशी, प्रखर चतुर्वेदी एडवोकेट, उमेश भारद्वाज पार्षद, प्रवीण ठाकुर, यतेंद्र मुकदम , शालू अग्रवाल अध्यक्ष महिला महानगर कांग्रेस, विनोद शर्मा, रमेश पंडित, शहजाद कुरेशी, आशुतोष जेटली, राहुल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed