{"_id":"61e2d90201281830a35bb063","slug":"bjp-expressed-confidence-in-two-ministers-and-one-mla-mathura-news-mtr511818594","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दो मंत्रियों और एक विधायक पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दो मंत्रियों और एक विधायक पर जताया भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। काफी इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए। एक बार फिर दोनों कैबिनेट मंत्रियों श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मीनारायण पर विश्वास जताया है। लेकिन गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह का टिकट काट गया है। गोवर्धन और मांट विधानसभा से नए चेहरों राजेश चौधरी और ठाकुर मेघश्याम को मैदान में उतारा है। इन पांचों विधानसभा में हर जाति का सामंजस्य बनाते हुए भाजपा ने कदम बढ़ा दिए हैं।
भाजपा केंद्रीय समिति की घोषणा होते ही जनपद के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मथुरा विधानसभा से दूसरी बार कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और छाता विधानसभा से लगातार दूसरी बार भाजपा की टिकट पर लक्ष्मीनारायण चौधरी मैदान में होंगे। बलदेव (सुरक्षित) विधानसभा से भाजपा की टिकट पर पूरन प्रकाश भी दूसरी बार ताल ठोकेंगे।
गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह का टिकट काटकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठा. मेघश्याम सिंह और मांट विधानसभा से युवा नेता राजेश चौधरी पर विश्वास जताया। मेघश्याम ने जिला सहकारी बैंक में कार्य का इनाम बताया जा रहा है, जबकि राजेश चौधरी युवा के संग ही मांट में मजबूत पकड़ बताई जा रही है।