फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Birthday celebrations held for children suffering from thalassemia.

Mathura News: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का जन्मोत्सव मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Birthday celebrations held for children suffering from thalassemia.
थैलीसीमिया बच्चों का जन्मोत्सव एवं जागरूकता शिविर में केक काटते बच्चे। संवाद
वृंदावन। रक्तवीर संस्था ने रविवार को गौरानगर स्थित चार संप्रदाय आश्रम में थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों का जन्मोत्सव मनाया। वहीं 2 महिलाओं सहित 26 लोगों ने पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महंत ब्रज बिहारी दास एवं नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि इस उत्सव में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों से मिलने का मौका मिला है। ब्लड बैंक के निदेशक एवं लोगों ने बच्चों को उपहार दिए। व्यापार मंडल के चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य दूसरा नहीं है।
विज्ञापन


शिविर में चिराग गोयल, श्याम अग्रवाल, हेमलता, पिंकी देवी, राम अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया। संस्थापक मुकेश अग्रवाल और गिरधर शर्मा ने रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वृंदावन सेवा संस्थान के लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि शिविरों में आया रक्त थैलेसीमिया मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य करता है। इस अवसर पर बीपी पचौरी, एमबी शर्मा, अशोक अग्रवाल, पवन शर्मा, गिरधर, आशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed