फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike lost control and collided with tractor trolley, mother and son died in mathura

Mathura News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
सार

बाइक से जा रहे मां-बेटे हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राॅली में जा घुसी। इससे मां-बेटे की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Bike lost control and collided with tractor trolley, mother and son died in mathura
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला अपने बेटे के साथ शेरगढ़ स्थित मायके जा रही थी। वहां भतीजे का नामकरण का कार्यक्रम था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि उनका भतीजा नारायण (22) और भाभी संतोष देवी (55) शेरगढ़ के छिनपारई में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह घर से निकले थे। इस दौरान गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के निकट हाईवे के फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। 
विज्ञापन


दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि नारायण एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। प्रभारी सीओ सिटी अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई प्रार्थना पत्र देगा तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed