फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bihariji to give darshan on a swing on Hariyali Teej

Mathura News: हरियाली तीज पर हिंडोले में दर्शन देंगे बिहारीजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bihariji to give darshan on a swing on Hariyali Teej
वृंदावन। फूल बंगला समाप्त होने के बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल बृहस्पतिवार को गर्भगृह में विराजे। अब तक वह जगमोहन से श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे। हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी हिंडोले में दर्शन देकर भक्तों को निहाल करेंगे। मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विशेष झूला दर्शन की व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में बदलाव किए जा रहे हैं। मंदिर के सामने की ओर लगी रेलिंग को हटा दिया गया है। वहीं जगमोहन के पास दो पोल लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन और आवागमन को सुचारु रखने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर के सेवायत नितिन संवारियां ने बताया कि अब ठाकुरजी गर्भगृह से ही दर्शन देंगे। केवल तीज को गर्भगृह से बाहर आकर झूले पर विराजेंगे।
विज्ञापन

वहीं हरियाली तीज पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए जगह-जगह पानी के काउंटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हाईपावर्ड कमेटी की ओर से करीब एक लाख पानी की बोतलें श्रद्धालुओं को वितरित की जाएंगी। श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए प्रमुख स्थानों पर कूलर भी लगाए जाएंगे। भीड़ के दबाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर पेयजल और राहत की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। कमेटी और पुलिस प्रशासन का फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, पेयजल उपलब्धता और भीड़ को नियंत्रित तरीके से मंदिर तक पहुंचाने पर रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed