{"_id":"63d135a3976066713b5c00ad","slug":"bharatpur-police-have-arrested-father-and-son-who-cheated-online-chatting-obscene-videos-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sextortion: सोशल मीडिया में बाप-बेटे बने कोमल सैनी, मिलकर ऑनलाइन चैटिंग, अश्लील वीडियो से करते थे ठगी, धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sextortion: सोशल मीडिया में बाप-बेटे बने कोमल सैनी, मिलकर ऑनलाइन चैटिंग, अश्लील वीडियो से करते थे ठगी, धरे गए
Wed, 25 Jan 2023 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 07:29 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर कोमल सैनी बनकर लोगों से ऑनलाइन चैटिंग, अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैक मेल करने एवं ठगी करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ लाख की नगदी भी बरामद हुई है। जिसका हिसाब ये दे नहीं पाए।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले की कामां पुलिस ने सेक्स चैटिंग द्वारा ऑनलाइन ठगी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से चार मोबाइल, आठ लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धिलावटी पुलिस चौकी के निकट बोलेरो गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के नरवारी गांव निवासी पप्पू मेव व अरसद मेव ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देकर अपने गांव लौट रहे हैं। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने अरसद मेव के मोबाइल की जांच की तो कोमल सैनी के नाम से एक युवती की व्हाट्सएप आईडी व मेल आईडी बना रखी थी। मोबाइल में अश्लील वीडियो, सैक्स चेटिंग एवं ब्लैकमेल करने जैसे कई मैसेज मिले। पुलिस ने पिता-पुत्र के कब्जे से आठ लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी बरामद रुपयों का कोई ब्यौरा नहीं दे पाए।
विज्ञापन