फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bharat Milap Chowk will be beautified at a cost of 2 crores

Mathura News: 2 करोड़ की लागत से होगा भरत मिलाप चौक का सौंदर्यीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bharat Milap Chowk will be beautified at a cost of 2 crores
कोसीकलां। ब्रज मंडल का ऐतिहासिक मेला स्थल भरत मिलाप चौक अब जल्दी बदला-बदला नजर आएगा। इसके लिए सरकार ने वंदन योजना के तहत 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से ऐतिहासिक चौक के फुटपाथ, लाइटिंग, बेंच, फड़, सड़क आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान ऐतिहासिक भरत मिलाप चौक के सौंदर्यीकरण की मांग की। जिस पर सरकार ने 2 करोड़ 2 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत भरत मिलाप चौक पर लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा, वहीं फुटपाथों पर रेलिंग एवं यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। इसके साथ ही चौक पर चारों ओर से आने वाली सड़कों का निर्माण सीसी कराया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुषगंज में ऐतिहासिक लाइट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंचन के लिए मंच, बेंच, रेलिंग आदि का कार्य कराया जाएगा। वहीं भरत मिलाप चौक पर जर्जर हालत में पड़े फड़ों का जीर्णोद्धार तथा फड़ों पर सेंड स्टोन लगाया जाएगा। इस कार्य पर पर 2 करोड़ 2 लाख रुपये खर्च होगा। बताते चलें कि उत्तर भारत के प्रमुख एवं ब्रज मंडल के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शक आते हैं। यह मेला विजयादशमी के दूसरे दिन एकादशी को होता है, जिसमे हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के दर्शक हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। कार्य के लिए टेंडर प्रकिया अपनाई जा रही है। जल्द ही टेंडर प्रकिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएगा। जिससे भरत मिलाप चौक पर आने वाले लोग निहार सकें। -धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed