फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakiyu started indefinite dharna at the tehsil gate in Mant

Mathura News: भाकियू ने मांट में तहसील गेट पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu started indefinite dharna at the tehsil gate in Mant
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार से तहसील के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गुस्साए किसान दिनभर खुले आसमान के नीचे धूप में बैठे रहे।
विज्ञापन

मांट तहसील के गेट पर किसान घंटों धरने पर बैठे रहे लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, इससे किसान उग्र हो गए। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर ने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं की जाती धरना जारी रहेगा। कहा कि मांट ब्रांच गंग नहर में पिछले दो माह से पानी नहीं आने से फसल सूख रही है। किसानों से खसरा-खतौनी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। टोल प्लाजा पर कट बनवाया जाए। जिलाध्यक्ष थानसिंह, राज्य महासचिव लक्ष्मण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालकिशन दीक्षित, चरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, जग्गो पहलवान, विजेंद्र सिंह, लाल सिंह, विनोद राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न देने की मांग की
बलदेव। भाकियू (चढूंनी) के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह पुण्यतिथि मनाई। प्रदेश प्रवक्ता रामवीर सिंह तोमर ने राजा महेंद्र प्रताप की वीरता व संघर्ष को याद किया। बताया कि उन्होंने विदेश में रहकर भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी। राजा महेंद्र प्रताप को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि देने वालों में नरेंद्र उपाध्याय, समीम, महेंद्र सिंह, टीटू गोयल, हाकिम सिंह, रविश कुमार, जगदीश पांडेय, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed