फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhajankuti prakaran

भजनकुटी के पुनर्निर्माण में लगे सौ स्वयंसेवक

Mon, 09 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
bhajankuti prakaran
नेपाली समाज की प्राचीन भजनकुटी के पुनर्निर्माण का कार्य में और तेजी आई है। भजनकुटी के संत और वृद्ध महिलाओं के साथ विभिन्न संगठनों के 100 से अधिक स्वयंसेवक भी निर्माण कार्य में दिन-रात लगे हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भजनकुटी की चारदीवारी का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया। रसोईघर के निर्माण के साथ एक कमरे का निर्माण भी अंतिम दौर में है।

भजनकुटी सेवा संस्थान के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में भजन कुटी के पुनर्निर्माण का कार्य प्रगति पर है। नगर के संत समाज द्वारा मिले समर्थन और दानदाताओं के आर्थिक सहयोग से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


मददगारों ने बढ़ाए हाथ
वृंदावन। भजनकुटी वासियों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। सपा के नगर अध्यक्ष नारायण यादव, ब्रह्मर्षि श्याम सुंदर, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़ की ओर से सहायता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कराएगी शिनाख्त परेड
वृंदावन। पांच अक्तूबर को भजनकुटी पर कब्जे के प्रयास के मामले में नामजद मुकेश और बिहारीलाल के ससुर वासुदेव की पुलिस शिनाख्त कराएगी। पुलिस पूछताछ में मुकेश अपने को निर्दोष बताता रहा।


पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में गांव राजपुर, सुनरख, पानीगांव आदि में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।


भजनकुटी प्रकरण
पांच अक्तूबर की रात 50-60 लोगों ने गांव राजपुर स्थित नेपाली समाज के डेढ़ सौ वर्ष पुरानी भजनकुटी सेवा संस्थान पर कब्जे का प्रयास किया। दो जेसीबी मशीनों से निर्माण ढहा दिए, विरोध करने पर साधुओं, विधवा महिलाओं और विद्यार्थियों को पीटा। फायरिंग कर दहशत फैलाई।

कुछ लोगों को जबरन कार में उठा ले जाने की बात भी कही जा रही है। मामले में संस्थान के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य की ओर से आठ लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed