फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Beware Now monitoring of CCTV cameras starts for violating traffic rules

खबरदार! अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Beware Now monitoring of CCTV cameras starts for violating traffic rules
मथुरा। शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार से हाईटेक प्रणाली प्रारंभ हो रही है, जिसके तहत लाल बत्ती का उल्लंघन, बिना हेलमेट, तीन सवारी वाहन और गलत दिशा में चलने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर टैंक चौराहा, कृष्णापुरी चौराहा और मसानी चौराहे पर बुधवार से लाल बत्ती सिग्नल और हाईटेक कैमरों ने काम करना प्रारंभ कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी इन चौराहों पर ट्रायल कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार से नियमों का उल्लंघन करने वालों को आर्थिक दंड दिया जाएगा। नगर निगम के औरंगाबाद जोन में इन तीनों चौराहों की व्यवस्था के लिए अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पुलिस, निगम और एआरटीओ के कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कार्यदायी संस्था टेक्नोसिस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी विशेषज्ञ इनकी सहायता करेंगे। बृहस्पतिवार को ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कंट्रोल रूम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार से इन चौराहों से गुजरने के वक्त लाल बत्ती का उल्लंघन तीन सवारी बिना हेलमेट गलत दिशा में चलने आदि की लोगों को चालान के रूप में कीमत चुकानी पड़ेगी। इन तीन चौराहों के अलावा मथुरा-वृंदावन के 17 अन्य चौराहों पर भी आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक कंट्रोल लाइट और कैमरा माइक लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी मार्च माह तक सभी चौराहों पर कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल शहरी यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मददगार साबित होगा। ई-चालान के माध्यम से जो व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसका चालान किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 20 चौराहों पर ईसीबी लगायी जानी प्रस्तावित है, जिसमें से 3 लगकर तैयार है। ईसीबी के माध्यम से 1 बटन दबाकर कमांड एंड कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से लोगों को ट्रैफिक के नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बुधवार को नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 3 चौराहा पर आईटीएमएसप परियोजना को सुचारु रुप से संचालित किया जाय। इस बैठक में एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, प्रभारी मुख्य अभियंता एवं मैनेजर (एमएसआई) उपस्थित रहें।

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम मथुरा वृंदावन में लागू करने के लिए नगर निगम ने करीब 39 करोड़ रुपये की धनराशि से 20 चौराहों पर ट्रैफिक लाइट कैमरा लगाने का कार्य किया जा रहा है। इनके लिए स्थाई तौर पर कंट्रोल रूम नगर निगम के जनरल गंज स्थित कार्यालय में बनाया जा रहा है, जिसके निर्माण के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है।
- अनुनय झा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed