फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bed caught fire 80 year old mother burnt alive dead body found in this condition

Mathura: बिस्तर में लगी आग, जिंदा जल गई 80 वर्षीय वृद्ध मां...बेटी को नहीं हुई खबर, इस हाल में मिली लाश

Wed, 19 Feb 2025 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 08:13 AM IST
सार

मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही  80 वर्षीय वृद्ध महिला के बिस्तर में न जाने कैसे आग लग गई। वृद्धा की आग में झुलसकर मौत हो गई। बेटी को सुबह-सुबह जलने की दुर्गंध आई, तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंच गई। 
 

विज्ञापन
Bed caught fire 80 year old mother burnt alive dead body found in this condition
जिंदा जल गई 80 वर्षीय वृद्ध मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महेंद्र नगर में सोमवार रात घर में सोई वृद्धा के बिस्तर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इस घटना में वृद्धा की जिंदा जलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि सोमवार रात को महेंद्र नगर निवासी अनारदेवी (80) घर के ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए गई। मकान के नीचे के हिस्से में उसकी बेटी रुचि अपने सात साल के बेटे के साथ सो रही थी। मंगलवार तड़के 5 बजे रुचि अग्रवाल को कुछ जलने की दुर्गंध आईं। उन्होंने मां को आवाज दी तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। इस पर रुचि ऊपर मां के कमरे में गईं तो पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ था। मां तख्त के नीचे मृत अवस्था में गिरी हुई थी और उनका पूरा शरीर झुलसा हुआ था।
विज्ञापन




उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए। सूचना पर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। वृद्धा के पति राधेश्याम स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे। उनकी कुछ समय पहले मौत हो गई। वृद्धा के संतान न होने पर उन्होंने भाई की बेटी रुचि को बचपन में ही गोद ले लिया था। उन्होंने ही रुचि की शादी की थी। कुछ समय पूर्व बेटी और उसके पति में विवाद हो गया। इस कारण रुचि अपने 7 साल के बेटे के साथ मां के पास चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed