फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   B.Ed: 344 students skipped the exam in the first shift and 350 in the second

बीएड: पहली पाली में 344 और दूसरी में 350 ने छोड़ी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
B.Ed: 344 students skipped the exam in the first shift and 350 in the second
मथुरा। डीएवी इटर कॉलेज में प्रवेश पत्र चेक करतीं पुलिसकर्मी।  - फोटो : mathura
मथुरा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को जिले में 5 केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई गई। पहली पाली में 2483 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2139 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 344 ने इससे दूरी बना ली। दूसरी पाली में 2483 में से 2133 परीक्षा देने पहुंचे और 350 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस बार संविधान और स्वतंत्रता के अधिकार से जुड़े सवाल ज्यादा पूछे गए। इसके अलावा नई तकनीक के साथ ही चैट जीपीटी, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य प्रौद्योगिकी के सवालों ने परीक्षार्थियों का ज्यादा समय लिया। आगरा निवासी आयुषी ने बताया कि परीक्षा में 100 सवालों को हल करना था। इनमें भाषा और सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा थी। हिंदी या अंग्रेजी विषय से 50 प्रश्न जबकि, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे गए। पेपर सामान्य था, लेकिन कुछ विषयों से अधिक सवाल पूछे गए। इनमें राजनीति विज्ञान व संविधान के सवाल ज्यादा थे। खासकर अनुच्छेद और अधिकार पर सवालों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

परीक्षार्थी अंशिका अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया में चैट जीपीटी एप्लिकेशन की उपयोगिता कितनी प्रभावशाली है। ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग किन किन क्षेत्र में किया जा रहा है। जैसे अन्य तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए। जिला समन्वयक अधिकारी प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीएन पोदद्दार इंटर कॉलेज, जीआईसी, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज में शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की कड़ी निगरानी से परीक्षा कराई गई। पांच केंद्रों पर 10 पर्यवेक्षकों की डयूटी लगाई गई थी। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed