{"_id":"67aa06c8cae32e57770d6675","slug":"beating-of-devotees-in-bankebihari-temple-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, चढ़ावे को लेकर सेवायतों से विवाद; महिलाओं को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट, चढ़ावे को लेकर सेवायतों से विवाद; महिलाओं को भी नहीं बख्शा
Mon, 10 Feb 2025 07:31 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:31 PM IST
सार
महिला श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन सेवायतों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उनसे भी मारपीट की गई। पुलिस ने दो सेवायतों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से की मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन का प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोमवार सुबह मंदिर में चढ़ावे को लेकर सेवायतों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना तब हुई जब मुंबई से 17 श्रद्धालुओं का एक समूह दर्शन के लिए मंदिर पहुंचा। बताया जा रहा है कि चढ़ावे को लेकर सेवायतों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सेवायत और श्रद्धालु एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। विवाद के बीच मंदिर के अन्य सेवायत और गोस्वामी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि महिला श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद पीड़ित श्रद्धालु वृंदावन कोतवाली पहुंचे। मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने श्रद्धालुओं की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों में घनश्याम, लक्ष्मी और सुमन का मेडिकल करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मंदिर में कार्यरत दो सेवायतों को हिरासत में ले लिया है।