{"_id":"69ab1fd17b30b6cec70c9124","slug":"bathainkalan-men-of-jawa-seen-wooing-women-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106210-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बठैनकलां में हुरियारिनों को रिझाते दिखे जाव के हुरियारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बठैनकलां में हुरियारिनों को रिझाते दिखे जाव के हुरियारे
विज्ञापन
कोसीकलां। फाल्गुन में जेठ कहै भाभी... वाली कहावत शुक्रवार को बठैनकलां में देखने को मिली। यहां बलराम ने झाड़ियों की ओट लेकर राधा से होली खेली। बंब-नगाड़ों की गूंज के साथ बठैनकलां पहुंचे जाव के हुरियारों पर हुरियारिनों ने जमकर लाठियां बरसाईं।
होली देखने के लिए यहां दूर दराज से आए श्रद्धालु अबीर गुलाल की वर्षा के बीच बलदाऊ की जय, राधा रानी के जयकारे लगाते दिखे। दोपहर करीब तीन बजे जाव के हुरियारे बलराम की प्रतीक झंडी को लेकर दाऊजी मंदिर पर एकत्रित हुए। मंदिर में भागन तै फागुन आयौ, हौरी खेलूंगी श्याम संग...आदि होली पदों का गायन किया गया। समाज गायन के बाद जाव के हुरियारे ढोल-नगाड़े पर नाचते-कूदते चल रहे थे। पीछे सींग की झाड़ियां लेकर युवक चल रहे थे। शोभायात्रा शाम करीब पौने 6 बजे गांव के बाहर मैदान पर पहुंची।
जहां हुरियारनें घूंघट ओढ़े और हाथों में लाठियां लिए स्थान-स्थान पर खड़ी थीं। इशारा मिलते ही हुरियारिनें हुरियारों पर लकड़ी के विशेष प्रकार से बने हलों पर वार कर रही थीं। गोल घेर में 35 फीट व्यास के आकार के गोले में हुरियारे हुरियारिनों की लाठियों के प्रहार को रोक रहे थे। इससे पूर्व दाऊजी मंदिर में समाज गायन हुआ, जिसमें कोकिलावन के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, डालचंद, निक्की चौधरी, सुरेश उपमन्यु आदि मौजूद रहे।