फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Basic books will be found on 'e-Book'

‘ई-पोथी’ पर मिलेंगी बेसिक की किताबें

Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
चंद्रशेखर गौड़, मथुरा
चंद्रशेखर गौड़, मथुरा Updated Thu, 11 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Basic books will be found on 'e-Book'
BOOKS
‘ई-पोथी’ पर मिलेंगी बेसिक की किताबें
विज्ञापन

एससीईआरटी ने तैयार किया मोबाइल एप, कक्षा चार से आठ तक की किताबें अपलोड
चंद्रशेखर गौड़
मथुरा। अब बेसिक शिक्षा विभाग की पुस्तकें भी इंटरनेट और मोबाइल एप पर उपलब्ध होंगी। इससे बिना किताबों के भी शिक्षक बच्चों को पठन पाठन करा सकेंगे। बशर्ते उनके पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा हो। एससीईआरटी ने इसके लिए ‘ई-पोथी’ नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया है।  ‘ई-पोथी’ पर अभी कक्षा चार से आठ तक किताबें उपलब्ध हैं।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सरकार की ओर से निशुल्क किताबें मिलती हैं। लेकिन इनके वितरण में कई बार काफी लेटलतीफी रहती है। इसका तोड़ अब राज्य शैक्षिक अनुुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) ने ‘ई-पोथी’ मोबाइल एप के रूप में निकाला है। इसमें स्कूली किताबों का सिलेबस अपलोड किया गया है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक और अभिभावक स्मार्टफोन पर ‘ई-पोथी’ को खोलकर इन किताबों से बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि एससीईआरटी द्वारा शुरू की गई यह पहल सराहनीय है।

ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले एससीईआरटी की वेबसाइट www.scertup.co.in पर जाना होगा। इसके खुलने के बाद स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्क्रॉल में डाउनलोड ई-पोथी लिखा हुआ आएगा। इस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद डाउनलोड करने के लिए पूछा जाएगा। ओके करने के बाद इसे डाउनलोड किया जा सकता है। मोबाइल एप होने के चलते यह प्रक्रिया मोबाइल पर अपनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed