फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Barsana's Jal Mahal will take the form of a luxury hotel at a cost of crores.

Mathura News: करोड़ों की लागत से लग्जरी होटल का रूप लेगा बरसाना का जल महल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Barsana's Jal Mahal will take the form of a luxury hotel at a cost of crores.
मथुरा। प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बरसाना के जल महल को हेरिटेज होटल व रिसॉर्ट का रूप देने के लिए मुख्यमंत्री टूरिज्म फैलोशिप का प्रस्ताव पास हुआ है। इसमें करोड़ों रुपये से बरसाना में राधारानी के पिता के नाम पर बने बृषभानु कुंड स्थित जलमहल को अब पीपीपी मॉडल के तहत श्रद्धालुओं के लिए संवारा जाएगा।
विज्ञापन

आस्था का केंद्र बरसाना में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार चुनिंदा ऐतिहासिक धरोहरों को लग्जरी होटल समेत एडेप्टिव रीयूज एसेट्स के तहत इसे पुन: उपयोगी बनाएगी। इस कार्य के पहले चरण में शासन ने बरसाना के जल महल को भी शामिल किया है। जल महल की सफाई के साथ ही इसे लग्जरी होटल एवं रिसॉर्ट का रूप दिया जाएगा। जहां लाइटिंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए कलात्मक बैंच, पाथ-वे, पार्किंग और इसके आसपास वृक्षावली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में प्रदेश सरकार प्रदेश की प्राचीन धरोहरों के साथ बरसना की इस प्राचीन धरोहर को भी एडेप्टिव रीजूज एसेट्स योजना में शामिल किया था। इसे सजाने व संवारने और लग्जरी होटल के रूप में देने के लिए 30 करोड़ रुपये अनुमानित लागत आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है राधारानी के पिता बृषभानुजी इस कुंड में स्नान करने आते थे। वर्ष 1770 में भरतपुर स्टेट के राजपुरोहित रूपराम कटारा ने चार मंजिला जल महल बनवाया था। इसी के अंदर राधारानी की मां कीर्ति के नाम से भी कुंड है। कुंड के बीच में बने जलमहल की दो मंजिल पानी में ही डूबी रहती है। इसलिए जलमहल के अन्य हिस्से में गर्मी के मौसम में भी ठंडक रहती है और लोग यहां दिन में विश्राम करने आते हैं। समय के साथ जलमहल जर्जर होता गया। ऊपर की मंजिलों में कुछ लोगों ने कब्जे भी कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed