फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Barsana will resonate on the world stage once again.

Mathura News: विश्व मंच पर फिर गूंजेगा बरसाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Barsana will resonate on the world stage once again.
बरसाना। राधा के द्वारे दो दिन तक आस्था का ऐसा रंग बरसेगा, जिसकी गूंज विश्व मंच तक पहुंचेगी। फाग आमंत्रण के साथ शुरू होने वाला यह महापर्व लड्डू की वर्षा और रंगीली गली की लठामार से ब्रज की परंपरा, प्रेम और पराक्रम को सजीव करेगा। देश विदेश से उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब इस रंगोत्सव को केवल उत्सव नहीं, बल्कि ब्रज की विश्व गूंज में बदल देगा।
विज्ञापन

श्रीजी की नगरी में तैयारियां अपने चरम पर हैं। गलियों में फाग की तान सुनाई देने लगी है। मंदिर प्रांगण में रंगोत्सव की आहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। बाजारों में गुलाल और टेसू के रंग सजे हैं। धर्मशालाएं और आश्रम श्रद्धालुओं के स्वागत में तत्पर हैं। मंगलवार को मंदिर प्रांगण में लड्डू होली खेले जाएगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से काफी तादाद में लड्डू प्रसाद तैयार कराया गया है। निर्धारित समय पर सेवायत श्रद्धालुओं पर प्रसाद स्वरूप लड्डू बरसाएंगे। जैसे ही पहला लड्डू उछलेगा, जयकारों की गूंज पूरे परिसर को भर देगी।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि लड्डू होली ब्रज की जीवंत परंपरा है। यह आयोजन श्रद्धा और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। बुधवार को उत्सव अपने पराक्रम रूप में दिखाई देगा। नंदगांव के हुरियारे पारंपरिक पोशाक में बरसाना पहुंचेंगे। स्वागत के बाद रंगीली गली में लठामार होली का ऐतिहासिक दृश्य साकार होगा। बरसाने की महिलाएं लट्ठ संभालेंगी और नंदगांव के हुरियारे ढाल लेकर परंपरा निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है, पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। विशेष रूट योजना लागू रहेगी। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य टीमें लगातार निगरानी में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed