फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Barsana divided into 7 zones and 16 sectors, 2000 policemen will be deployed

Mathura News: बरसाना को 7 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा, 2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Fri, 22 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 22 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Barsana divided into 7 zones and 16 sectors, 2000 policemen will be deployed
- 8 लाख श्रद्धालुओं का राधारानी के जन्म का साक्षी बनने का अनुमान
विज्ञापन

- बरसाना के लाड़ली जी मंदिर को एक मार्ग से प्रवेश, तीन से निकास
- भीड़ नियंत्रण को पुलिस ने तैयार किया होल्डिंग सिस्टम प्लान
- 10 होल्डिंग एरिया बनाए गए, 13 मेडिकल टीम तैनात, ड्रोन से भी रहेगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। राधाष्टमी पर्व पर बरसाना में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्व 23 सितंबर को मनाया जाएगा, लेकिन श्रद्धालुओं का आगमन 22 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा। 23 को तड़के चार बजे राधाजी जन्म लेंगी और उनका अभिषेक किया जाएगा। इस पल के साक्षी बनने के लिए हर कोई श्रद्धालु आतुर रहता है। इस वजह से कस्बे की तमाम गलियां मंदिर तक खचाखच भर जाती हैं। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती कही है, वहीं क्षेत्र को 7 जोन और 16 सेक्टर में बांटा है। लाडली जी मंदिर में एक मार्ग से प्रवेश और तीन से निकासी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बांकेबिहारी मंदिर की तरह होल्डिंग प्लान बनाया है।
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बरसाना में भीड़ नियंत्रण के लिए 10 होल्डिंग एरिया बनाए हैं और दो हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 13 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। पूरे इलाके को 7 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोन में जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। बृहस्पतिवार रात से रूट डायवर्जन के साथ ही पुलिसकर्मियों की सुरक्षा ड्यूटी लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि लाडली जी मंदिर में प्रवेश सुदामा चौक मार्ग से होगा। वहीं, निकासी ऊंचा मार्ग, जयपुर मंदिर मार्ग और रोप-वे की ओर की जाएगी।
विज्ञापन


कुंड में स्नान की मनाही
एसपी देहात ने बताया कि बरसाना के सभी कुंडों में स्नान प्रतिबंधित किया गया है। कुंडों को कवर करा दिया गया है। पुलिस और पीएसी भी यहां तैनात की गई है। इसके अलावा दो कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं। बृजेश्वरी में जूता घर बनाया गया है। यहीं खोया-पाया केंद्र भी बनाया गया है। 18 सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर के भीतर लगे हैं। इसके अलावा 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे बाहरी हिस्सों में लगाए गए हैं। ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed