{"_id":"5f20692b8ebc3e9f6070c1f0","slug":"bar-association-mathura-news-agr4524966147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार जोरों पर, आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः बार एसोसिएशन का चुनाव प्रचार जोरों पर, आज होगा मतदान
Wed, 29 Jul 2020 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा के वार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रचार-प्रसार जोरों पर रहा। सुबह से ही प्रत्याशी अपने साथी वकीलों को लेकर वोट की अपील करते रहे। चुनाव में कुल 2624 अधिवक्ता 26 प्रत्याशियों को वोट डालेंगे। इनमें से पांच प्रत्याशी अध्यक्ष, तीन प्रत्याशी सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से एक दिन पूर्व बुधवार को जनरल हाउस होगा, जबकि बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 30 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगा। इसके लिए बार एसोसिएशन ने तैयारी पूर्ण कर ली है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का जोर रहा। प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने साथी वकीलों के चैंबरों पर पहुंचकर बैठकें कीं और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। चुनाव अधिकारी तथा बार अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को डेढ़ बजे से बार का जनरल हाउस होगा। इसमें सभी प्रत्याशियों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा।
ये प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य
अध्यक्ष पद : विजयपाल सिंह तोमर, सुशील शर्मा, रामवीर सिंह, महेश्वर नाथ चतुर्वेदी, मदन गोपाल सिंह।
उपाध्यक्ष: द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर जादौन, उमेश चंद्र शर्मा, विनोद कुमार चौधरी।
सचिव: राज कुमार उपाध्याय, सतेंद्र परिहार, सुनील कुमार चतुर्वेदी।
संयुक्त सचिव: ब्रजेश कुमार गौतम, देवेंद्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, रविंद्र सिंह राजपूत, सुनील शर्मा, विनय कुमार शर्मा।
ऑडीटर: देवेंद्र पाल सिंह इंसा, निमेश कुमार गर्ग, शैलेष दुबे।
कोषाध्यक्ष: बबीता सिंह, प्रवीन कुमार शर्मा, सुरेश कुमार पांडेय।