फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Temple security personnel assaulted female devotee in mathura

बांकेबिहारी मंदिर: सुरक्षाकर्मियों ने की महिला श्रद्धालु से मारपीट, थप्पड़ जड़े और नाक पर मारा मुक्का

Fri, 24 Jul 2026 08:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 08:48 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि दर्शन करने के बाद वह मंदिर से करीब 200 से 300 मीटर दूर चाय-नाश्ता कर राधावल्लभ मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दोनों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान पहने गए पीले कपड़े बदलकर सामान्य वेशभूषा में वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। मारपीट की।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple security personnel assaulted female devotee in mathura
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई मेरठ की महिला श्रद्धालु ने मंदिर के दो सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक सुरक्षाकर्मी को हिरासत में भी लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मेरठ के मवाना क्षेत्र स्थित प्रीतनगर निवासी शिवानी शर्मा पुत्री कृष्ण कुमार शर्मा शुक्रवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। उनका आरोप है कि मंदिर में प्रवेश के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से शिकायत की। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाई और उन्हें दर्शन के लिए मंदिर के अंदर भेज दिया। महिला का आरोप है कि दर्शन करने के बाद वह मंदिर से करीब 200 से 300 मीटर दूर चाय-नाश्ता कर राधावल्लभ मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दोनों सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान पहने गए पीले कपड़े बदलकर सामान्य वेशभूषा में वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों से शिकायत करने को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक सुरक्षाकर्मी ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया, जबकि दूसरे ने उनकी नाक पर मुक्का मारा। जिससे उनके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने दोबारा पुलिस से शिकायत करने पर उन्हें वृंदावन से उठवा देने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों ने जब उसका विरोध किया तो वह दोनों मौके से भाग फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों के नाम नहीं जानतीं, लेकिन सामने आने पर उनकी पहचान कर सकती हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एक आरोपी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया है। श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड कमेटी के सचिव सीपी सिंह का कहना है कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें मंदिर से ड्यूटी से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed