{"_id":"5ee0cecf8ebc3e43024fd0f8","slug":"banke-bihari-tempile-bhoog-praad-vrindavan-mathura-news-agr445494896","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी का भक्तों को मिलेगा प्रसाद, उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी का भक्तों को मिलेगा प्रसाद, उठी मांग
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी मीटिंग करते हुए।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के भंडार में भक्तों के लिए भोग और प्रसाद बनने की व्यवस्था एक बार पुन: शुरू करने की आवाज गोस्वामी समाज ने बुलंद की है। गोस्वामी समाज ने एकजुट होकर मीटिंग करके एक प्रस्ताव तैयार करके सिविल जज जूनियर डिवीजन को भेजा है।
गोस्वामी समाज ने एलान किया है कि 30 जून के बाद मंदिर खुलने पर बाहर का प्रसाद मंदिर में मान्य नहीं होगा। बांकेबिहारी मंदिर के परिसर में हुई मीटिंग में एकत्रित हुए सेवायत और गोस्वामी समाज के गणमान्यों ने एकजुट होकर भंडार के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव को बनाकर सिविल जज जूनियर डिवीजन को भेज दिया है।
याद रहे कि 2001 से पहले मंदिर कमेटी ही इस प्रसाद के लिए ठेका उठाती थी। लेकिन अब मंदिर की रसोई में केवल ठाकुरजी का प्रसाद तैयार किया जा रहा था। प्रस्ताव गोस्वामी समाज ने जज को भेज दिया है। उस पर मुहर उनकी ही लगेगी। मीटिंग में गोपी गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, मनोज कुमार गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, आभास गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी और बालकिशन गोस्वामी मौजूद रहे।