फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ballooni School Farah won the football final with a resounding victory.

Mathura News: फुटबॉल फाइनल में बलूनी स्कूल फरह की शानदार जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ballooni School Farah won the football final with a resounding victory.
मथुरा। बलूनी ग्रुप के संस्थानों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बलूनी स्कूल ऑफ कंपटीशन फरह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलूनी पब्लिक स्कूल देवरी आगरा को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में बलूनी ग्रुप की छह टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में फरह की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और शानदार तालमेल के साथ लगातार गोल किए। आगरा की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन फरह के खिलाड़ियों के मजबूत खेल के सामने उसकी एक नहीं चली। अंततः फरह की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बलूनी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्य अतिथि डॉ. ललितेश यादव, विनीत बलूनी, ऋषि चौधरी, बंसल, पवन भारद्वाज, एवरेंसिंग यादव, सौरभ, मनोज शर्मा, दीपक यादव और अनिरुद्ध यादव सहित ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed