फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ballia MP visited Banke Bihari

Mathura News: बलिया के सांसद ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ballia MP visited Banke Bihari
मथुरा। श्रीबांके बिहारी जी के दर्शन को पहुंचे बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय।  - फोटो : mathura
वृंदावन। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे ने शनिवार शाम बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर ठाकुरजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान किसी भी सेवायत ने उनका स्वागत नहीं किया। दर्शन के पश्चात मीडिया से बातचीत में उन्होंने बांकेबिहारी कॉरिडोर परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि तीर्थस्थल की व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के विस्थापन पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन

सांसद पांडे ने कहा कि मैं कॉरिडोर के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन जो लोग वर्षों से मंदिर क्षेत्र में माला, प्रसाद, पोशाक आदि बेचकर जीविका चला रहे हैं, उन्हें बेघर या बेरोजगार नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि यदि विस्थापन अपरिहार्य हो, तो वैकल्पिक पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

गोस्वामी समाज द्वारा कॉरिडोर के विरोध को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है, जो जनता को नजरअंदाज कर रही है। आगामी चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी को जनसमर्थन प्राप्त होगा और वह जीत के साथ सत्ता में लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed