फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baldev Cut on Yamuna Expressway to be constructed soon

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर जल्दी बनेगा बलदेव कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Baldev Cut on Yamuna Expressway to be constructed soon
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्कूली वाहनों मानक पूरे कराने पर जोर दिया। साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे प्रबंधन को बलदेव कट विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव क्षेत्र में कट बनने से दुर्घटना या आपात स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में करीब 45 मिनट की बचत होगी, जिससे घायलों को गोल्डन ऑवर के दौरान बेहतर उपचार मिल सकेगा। मुड़िया पूर्णिमा मेले को देखते हुए एआरटीओ (प्रवर्तन) को निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न होने दी जाए। वाहन की छत पर बैठकर या लटक कर यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मालवाहनों में यात्रियों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने, यमुना एक्सप्रेस-वे, उत्तरी बाईपास और मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे पर बसों की सघन जांच अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। बैठक में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को चेतावनी दी कि जिन स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा अथवा प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त हो चुके हैं, वे तीन दिन के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। अन्यथा संबंधित विद्यालय के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने और नियमित रूप से शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए। वहीं अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपूर्ण दस्तावेज वाले अथवा विद्यालय के नाम पंजीकृत न होने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, वैन और बसों से बच्चों को स्कूल न भेजें। बैठक में एसपी यातायात राजेश कुमार तिवारी, एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
प्रमुख मार्गों के किनारे संचालित ढाबों पर होगी कार्रवाई
इसके अलावा एनएचएआई, यमुना एक्सप्रेस-वे और लोक निर्माण विभाग को मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे तथा आगरा-दिल्ली मार्ग पर संचालित ढाबों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें बंद कराने और ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य कर दुर्घटनाएं कम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed