फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baldev Chhath Dangal Not Held in Bajna

Mathura News: बाजना में नहीं हुआ बलदेव छठ दंगल, खेल प्रेमी निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Baldev Chhath Dangal Not Held in Bajna
बाजना। ब्रज की सदियों पुरानी बलदेव छठ दंगल परंपरा इस वर्ष टूट गई है। बाजना कस्बे में ऐतिहासिक मल्लयुद्ध का आयोजन न होने से स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में निराशा है। यह आयोजन 112 गांवों की धरोहर और पहचान माना जाता है।
विज्ञापन

भगवान कृष्ण के बड़े भाई दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव पर यह दंगल काफी समय से होता आ रहा है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के पहलवान अपनी ताकत दिखाते थे। व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान हुआ है। यहां लगने वाले मेले से उनकी आजीविका चलती थी। समिति के भीतर आपसी खींचतान को आयोजन रद्द होने की मुख्य वजह माना जा रहा है। बुजुर्ग ग्रामीण महेंद्र सिंह चौधरी, वेदवीर चौधरी, महेश शर्मा, रज्जू पहलवान, अनीश पहलवान, कन्हैया सभासद, देवीराम, राजवीर सूर्यवंशी, देवीराम, हजारीलाल का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा यहां दंगल होते देखा है। इस बार परंपरा का टूटना बेहद दुखद है।
विज्ञापन



पड़ोसी गांवों में धूम

दंगल रद्द होने की खबर से युवा पहलवानों में मायूसी है। एक पहलवान ने कहा, हम साल भर इस मिट्टी पर उतरने की तैयारी करते हैं। बाजना का खिताब जीतना हमारे लिए सम्मान की बात होती है। वहीं, पड़ोसी गांव मानागढ़ी, पारसोली और नौहझील में बलदेव छठ मेले और दंगल धूमधाम से हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed