फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bail applications of two accused in a murder case were rejected.

Mathura News: जानलेवा हमले के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Bail applications of two accused in a murder case were rejected.
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के दो आरोपियों की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

14 सितंबर 2025 की शाम महावन थाना क्षेत्र के गढ़ी हरिया भाग पचावर निवासी राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, वीरपाल और पवन अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में नगला ताज निवासी प्रेमपाल सिंह, धर्मेंद्र, बिरजू और प्रीतम सिंह ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजेंद्र सिंह के पेट में गोली लगी, जबकि पदम सिंह की टांग टूट गई। वीरपाल और पवन भी घायल हुए। फायरिंग के बाद सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की। जेल में बंद प्रेमपाल और प्रीतम उर्फ पीतो ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते दोनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed