फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bachchon ke vivaad mein beech-bachaav karane pahunche bujurg ko peeta, maut

Mathura News: बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को पीटा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
bachchon ke vivaad mein beech-bachaav karane pahunche bujurg ko peeta, maut
मृतक कलुआ का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहनपुरा वाल्मीकि बस्ती में खेलने के दौरान बच्चों में हुए विवाद में बीच बचाव कराने पहुंचे बुजुर्ग की पिटाई करने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भरतपुर गेट के मोहनपुरा वाल्मीकि बस्ती निवासी वीरेंद्र कुमार ने दी तहरीर में बताया है कि शनिवार दोपहर को घर के पास मोहल्ले के ही बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख उनके पिता कलुआ (60) बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है इसी दौरान पड़ोसी ने उनके पिता को पीटा। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed