फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baba Ramdev reached Mathura said whatever I am is because of Satyarth Prakash and Maharishi Dayanand

मथुरा पहुंचे बाबा रामदेव: बोले- मैं जो कुछ भी हूं, सत्यार्थ प्रकाश व महर्षि दयानंद की वजह से हूं

Tue, 23 Jul 2024 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 05:48 PM IST
सार

मथुरा पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि मैं जो कुछ भी हूं, सत्यार्थ प्रकाश व महर्षि दयानंद की वजह से हूं। यहां वह आचार्य प्रेमभिक्षु महाराज की जन्म शताब्दी के कार्यकम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Baba Ramdev reached Mathura said whatever I am is because of Satyarth Prakash and Maharishi Dayanand
आचार्य प्रेमभिक्षु महाराज की जन्म शताब्दी के कार्यकम में बाबा रामदेव। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में मंगलवार को योग गुरु स्वामी रामदेव पहुंचे। यहां उन्होंने आर्य जगत के लेखक आचार्य प्रेमभिक्षु महाराज की जन्म शताब्दी के कार्यकम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम मसानी चौराहा स्थित गुरु विरजानंद आर्य गुरुकुल वेद मंदिर में हुआ। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह लगभग 33 वर्ष पहले वेद मंदिर में महाभाष्य पढ़ने के लिए आए थे। आज वे जो कुछ भी हैं सत्यार्थ प्रकाश और महर्षि दयानंद की बदौलत हैं और पूरी दुनिया में हलचल मचा रहे हैं। कहा कि आचार्य प्रेम भिक्षु का जीवन तपस्वी व त्यागमयी था। आज की युवा की पीढ़ी को उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आचरण की पवित्रता ही सबसे बड़ा धर्म है। महर्षि दयानंद का अनुयायी होने की यह पहली शर्त भी है। कर्म में आचरण की पवित्रता नहीं है तो नाम जप का कोई फायदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में प्रसन्न रहना है तो सबके प्रति दया, करुणा, उदारता, प्रेम और शरणागत की प्रवृत्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सबसे बड़ी पूजा अग्निहोत्र या हवन है। सभी को दैनिक या साप्ताहिक हवन अवश्य करना चाहिए। वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश ने स्वामी रामदेव का अभिनंदन किया। इसके बाद आचार्य प्रेमभिक्षु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस बीच उपस्थितजनों ने स्वामी रामदेव को सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक भेंट की और आर्यवीर दल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आचार्य महिपाल, स्वामी इंद्रेश्वरानंद, आचार्य नरेंद्रानंद, आचार्य सत्यप्रिय आर्य, विधायक राजेश चौधरी, प्रवीन अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, कुंवर नरेंद्र सिंह, संतोष आर्य, डॉ. विवेक प्रिय आर्य, सोनू मालिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed