{"_id":"6a04d8d5e7803569a202fa64","slug":"baba-hardev-singh-reverently-remembered-on-dedication-day-mathura-news-c-369-1-mt11002-146269-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: समर्पण दिवस पर श्रद्धा से याद किए बाबा हरदेव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: समर्पण दिवस पर श्रद्धा से याद किए बाबा हरदेव सिंह
विज्ञापन
बाबा हरदेव सिंह।
मथुरा। निरंकारी मिशन के पूर्व आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में बुधवार को समर्पण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में हुए सत्संग में बाबा के जीवन, मानवता के प्रति समर्पण और आध्यात्मिक संदेशों का स्मरण किया।
मथुरा के जोनल इंचार्ज एचके अरोड़ा ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं बल्कि प्रेम, करुणा, सहजता और मानवीय संवेदनाओं के सजीव प्रतीक थे। उन्होंने बताया कि बाबा ने एकत्व में सद्भाव, वसुधैव कुटुम्बकम तथा एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ जैसे दिव्य संदेशों के माध्यम से विश्व मानवता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में मिशन प्रेम, सेवा, संयम और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहा है। मीडिया सहायक किशोर स्वर्ण ने बताया कि सत्संग के उपरांत श्रद्धालु हरियाणा के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित विशाल समागम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।