फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Baba Badrinath will play Holi with Kanha's Gulal

कान्हा के गुलाल से होली खेलेंगे बाबा बद्रीनाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
Baba Badrinath will play Holi with Kanha's Gulal
मथुरा। चारों धाम में शामिल बाबा बद्रीनाथ होली के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अबीर-गुलाल से होली खेलेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गुलाल लेकर एक भक्त बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे बद्रीनाथ रवाना होंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पुजारी सत्यपति ने केशवदेव मंदिर से गुलाल चढ़वाकर बद्रीनाथ के भक्त अजय तिवारी को दिया। नौ वर्ष पहले शुरू हुई परंपरा को वह आगे बढ़ा रहे हैं। मूल रूप से इटावा के रहने वाले अजय ने बताया कि मथुरा जन्मभूमि से प्रतिवर्ष यह गुलाल उत्तराखंड स्थित जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पहुंचाया जाता है, जहां बद्रीनाथ का शीतकालीन प्रवास है।
विज्ञापन

होली के दिन यह गुलाल भगवान बद्रीनाथ सहित कुबेरजी सहित अनेक देवी-देवताओं को लगाकर होली खेली जाती है। नगरवासी मथुरा से लाए गुलाल से होली खेलकर आनंदित होते हैं। यही गुलाल नगरवासी अपने घर ले जाते हैं, जहां वह अपने देवी-देवताओं से होली खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह उनकी बाइक से 104वीं बद्रीनाथ की यात्रा होगी। बाबा बद्रीनाथ के कपाट इस समय बंद हैं। बाबा बद्रीनाथ जी की पूजा इस समय जोशीमठ में स्थित नर्सिंग मंदिर में होती है, वहीं कुबेर जी पंदूकेश्वर में विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 9 वर्ष पूर्व गुलाल लेकर जाने की शुरू हुई उनकी यह यात्रा लगातार जारी है।

वहीं, बाइक से मथुरा से बद्रीनाथ यात्रा का 104वीं यात्रा भी है। उन्होंने बताया की वो पिछले 20 वर्षों से लगातार बाइक से दर्शन करने जाते हैं। इस दौरान काफी परेशानियां भी आती हैं, मगर बाबा बद्रीनाथ जी हमेशा उनको दूर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed